अल्मोड़ा के लक्ष्मेश्वर में मिला डेढ़ सौ साल पुराना नौला, गुरुरानी नौले के नाम से था प्रचलित

पांडेखोला लक्ष्मेश्वर बाईपास से आगे एक करीब डेढ़ सौ वर्ष पुराना नौला मिला है जिसका नाम गुरुरानी नौला है। जिसके विषय में पांडेखोला के स्थानीय लोगों द्वारा लक्ष्मेश्वर वार्ड के सभासद अमित साह (मोनू) को जानकारी दी थी कि यहां पर कोई एक प्राचीन नौला स्थापित है जोकि मिट्टी से दबने के कारण काफी जीर्ण अवस्था में आ गया था। उसके बाद लक्ष्मेश्वर वार्ड के सभासद अमित साह (मोनू) द्वारा इसके विषय में जिलाधिकारी महोदया वंदना सिंह और नगरपालिका के अध्यक्ष प्रकाश चंद जोशी को बताया उसके बाद उनके अथक प्रयासों से पुरातत्व विभाग द्वारा उस नौले की जांच की गई और अब नौला अस्तित्व में लाने के लिए कार्य शुरू हो गया है। 

नौले की खोजबीन करने वालों में लक्ष्मेश्वर वार्ड के सभासद अमित साह (मोनु) कृष्णा सिंह, कैलाश गुरुरानी, बद्रेश्वर वार्ड के सभासद मनोज जोशी, स्थानीय नागरिक अतुल पांडे, अनिल पंत, हर्षवर्धन जोशी, पियूष पांडे, अभिषेक जोशी, रोहित भोज, दीवान बिष्ट, पंकज रौतेला, वीरेंद्र जीना, नरेंद्र बिष्ट आदि लोग रहे।

इनके द्वारा नौले को अस्तित्व में लाने के लिए कार्य शुरु करने हेतु जिलाधिकारी महोदया वंदना सिंह नगर पालिका के अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी का आभार भी प्रकट किया गया।