हाल ही में फ़्रांस के प्रधानमंत्री एडवर्ड फिलिप ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है| अब एडवर्ड फिलिप की जगह प्रधानमंत्री पद की शपथ जीन कैस्टेक्स द्वारा ली गयी है| हाल ही में जीन कैस्टेक्स ने लॉकडाउन के बाद देश को फिर से खोलने की योजना बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
पूर्व प्रधानमंत्री फिलिप ने कोविड-19 से देश की स्थिति बिगड़ने के कारण हो रही आलोचनाओं के कारण अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।