आज प्रदेश में कोरोना के कुल 28 पाँजिटव केस आए हैं। कोरोना के हेल्थ बुलेटिन के हिसाब से प्रदेश में आज काफी राहत भरा दिन रहा। लेकिन कोरोना पीड़ितों की मौत के मामले में आज का दिन बुरा रहा। आज प्रदेश में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या 3 रही। इनमें एक मरीज हल्द्वानी,एक देहरादून, एक कोटद्वार में मरा। मरने वालों में पहला मरीज़ 79 वर्षीय कोविड19 संक्रमित था। जिसे अन्य बीमारियां भी थी। डा0 सुशीला तिवारी चिकित्सालय में उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। दूसरा कोरोना संक्रमित 52 वर्षीय व्यक्ति था। वह हिमालयन इंस्टीयूट जाली ग्रांट में भर्ती था अभी मौत के कारणों की पुष्टि नहीं हो पाई है। तीसरा कोरोना पीड़ित 51 वर्षीय व्यक्ति था।जो बेस अस्पताल कोटद्वार में भर्ती था। व्यक्ति के मौत के कारणों का पता नहीं चल सका। आज कुल 29 लोगों को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया गया।कुल संक्रमित लोगों की संख्या 3258 हो गई है। 534 लोग अभी भी जंग लड रहे हैं। 2650 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं।