खेल मंत्रालय की ओर से जारी किए गए नोटिस के बाद हॉकी इंडिया के अध्यक्ष मुश्ताक अहमद ने अपने पद से त्याग पत्र दे दिया है। हॉकी इंडिया की कार्यकारिणी ने शुक्रवार को उनका त्याग पत्र स्वीकार करते हुए मणिपुर के ज्ञानेंद्रो निंगोंबम को चुनाव तक कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त कर दिया है।
ज्ञानेंद्रो मणिपुर में एक सांध्य दैनिक के संपादक रहे हैं। एचआई महासचिव ने अहमद के इस्तीफे की जानकारी खेल मंत्रालय को दे दी है। मंत्रालय की ओर से छह जुलाई को अध्यक्ष पद से हटने का नोटिस जारी करने के बाद अगले ही दिन मुश्ताक ने अपने पद से त्याग पत्र दे दिया था।
मंत्रालय ने नोटिस में बोला था कि मुश्ताक 2010 से 2014 तक हॉकी इंडिया के कोषाध्यक्ष व 21014 से 2018 तक महासचिव रह चुके हैं।
ऐसे में बिना कूलिंग ऑफ पीरियड के वह तीसरा कार्यकाल अध्यक्ष के तौर पर नहीं निभा सकते हैं।
