देश में कोरोना संक्रमण के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है।आज भारत में कोविड19 के नए मामलों के साथ ही कुल संक्रमित लोगों की संख्या 8 लाख 20 हजार से अधिक हो गई है। जिसमें से 5 लाख से अधिक लोग स्वस्थ हो चुके हैं। 2 लाख 80 हजार से अधिक लोग अभी भी कोरोना से संक्रमित हैं। इसी के साथ मृतकों का आंकड़ा 21 हजार पार कर गया है।भारत में अब तक कुल 1 करोड़ 10 लाख से अधिक कोरोना की जाँच हो चुकी हैं। महाराष्ट्र में 2 लाख 35 हजार से अधिक लोग कोरोना संक्रमित होने के चलते यह शीर्ष स्थान पर है। दूसरे व तीसरे स्थान पर तमिलनाडु, दिल्ली है यहां क्रमश 1लाख 30 हजार से अधिक और 1 लाख 9 हजार से अधिक कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं। चौथे स्थान पर गुजरात व पांचवें स्थान पर उत्तर प्रदेश है।
उत्तराखंड की बात करें तो उत्तराखंड कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या 3,373 हो गई है। जिसमें से 2,706 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। 592 लोग अभी भी संक्रमित हैं। इसी के साथ मृतकों का आंकड़ा 46 हो गया है।
