देश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले चिंताजनक

 

देश में कोरोना संक्रमण के मामले दिन पर दिन बढ़ते जा रहे हैं। मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है।आज भारत में कोविड19 के नए मामलों के साथ ही कुल संक्रमित लोगों की संख्या 8 लाख 75 हजार से अधिक हो गई है। जिसमें से 5 लाख 50 हजार से अधिक लोग स्वस्थ हो चुके हैं। 3 लाख से अधिक लोग अभी भी कोरोना से संक्रमित हैं। इसी के साथ मृतकों का आंकड़ा 23 हजार पार कर गया है।भारत में अब तक कुल 1 करोड़ 15 लाख से अधिक कोरोना की जाँच हो चुकी हैं। महाराष्ट्र में 2 लाख 50 हजार से अधिक लोग कोरोना संक्रमित होने के चलते यह शीर्ष स्थान पर है। दूसरे स्थान पर तमिलनाडु जहां 1लाख 35 हजार से अधिक और , दिल्ली तीसरे स्थान पर है जहां 1 लाख 12 हजार से अधिक कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं। चौथे स्थान पर गुजरात व पांचवें स्थान पर उत्तर प्रदेश है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *