अखण्ड हिन्द महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक बाजपेयी ने उमेश जोशी को संगठन का राष्ट्रीय संयोजक नियुक्त किया है। उमेश से हुई वार्ता में उन्होंने बताया कि उन्हें अभी 3 माह के लिए इस पद पर नियुक्त किया गया है और उनके कार्य को देखते हुए उनके कार्यकाल को बढ़ाया जाएगा। और उन्होंने कहा कि वो हिन्द महासभा के लिए पूरे तन मन और धन से कार्य करेंगे। उन्होंने हिन्द महासभा का धन्यवाद व्यक्त किया की संगठन ने उन्हें इस पद के योग्य समझा।