उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रत्येक आंगनबाड़ी कार्यकत्री और आशा कार्यकत्री के खाते में एक-एक हजार रूपए की सम्मान राशि दी जाने की घोषणा की। प्रदेश में इनकी संख्या 50 हजार से अधिक है।
कोविड-19 के लिए चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों और पर्यावरण मित्रों के वेतन से अब एक दिन के वेतन की कटौति नहीं की जाएगी। हालांकि इनके द्वारा सहयोग किया जा रहा था। पर्यावरण मित्रों ने स्वयं एक दिन का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया था।