आज सी बी एस ई का रिजल्ट घोषित हो चुका है। रिजल्ट घोषित होते ही होली एंजेल के विद्यार्थियों और अध्यापकों में खुशी की लहर दौड़ गई। जिसमें तन्मय जोशी ने 97.6% अंकों के साथ विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इंद्रेश पन्त ने 97.4% के साथ दूसरा और सप्तांशी पांडे ने 96.8% अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा रिया बिष्ट 95%, दीक्षा यादव 93.6%, अभिषेक कुमार 93.2%, गरिमा दीवारी, कनिका जोशी और केवल जोशी ने 93% अंक प्राप्त किए।
वहीं वाणिज्य वर्ग में रक्षिता बिष्ट ने 86%, ओजस्वी बिष्ट ने 83.8% और गौतम पांडे ने 79.4% अंकों के साथ विद्यालय में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस बार विद्यालय का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा, 59 विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया था और सभी विद्यार्थी उत्तीर्ण रहे।
विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉक्टर मनोज चौधरी ने छात्रों के प्रदर्शन पर हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त की है। विद्यालय के चेयरमैन नारायण सिंह बिष्ट, प्रबंधक बलवंत सिंह बिष्ट,दीवान सिंह बिष्ट तथा किशन सिंह बिष्ट ने छात्रों को उनकी अपार सफलता के लिए बधाई दी है। विद्यालय के शिक्षकों विपुल कार्की, भुवन पांडे आदि ने भी छात्रों की सफलता पर हर्ष व्यक्त किया है तथा उनके उज्वल भविष्य की कामना की है।