कोरोना के बाद अब चीन में बाढ़ का कहर

कोरोना संक्रमण के बाद अब चीन बाढ़ से जूझ रहा है। चीन के तमाम शहर जलमग्न हो गए हैं।भीषण बारिश के बाद चीन में 33 नदियां का स्तर सर्वोच्च पहुंच गया है। उधर मौसम विभाग के अनुसार अभी फिलहाल पूरे सप्ताह बरसात के रुकने के कोई आसार नहीं हैं। ऐसे में ये अनुमान लगाया जा सकता है कि अभी यहां बाढ़ से और कितना नुकसान होगा। सबसे बुरा हाल यांग्त्से नदी और ताई झील का है। यांग्त्से घाटी के आसपास रेड अलर्ट घोषित किया गया है।चीन के आपात मंत्रालय के अनुसार अब तक 141 लोग लापता हैं या उनकी जान जा चुकी है। इसके अलावा बाढ़ के कारण करीब 28,000 घरों को नुकसान पहुंचा है। जो लोग लापता है उनकी तलाश की जा रही है मगर कुछ सुराग नहीं लग पा रहा है।यांग्त्से के अलावा चीन की पीली नदी, झुंजियांग और ताइहु झील में पानी खतरे के निशान के ऊपर है।रिपोर्टों के अनुसार बाढ़ का सबसे बुरा असर हुबेई प्रांत पर पड़ा है। यहां करोड़ों रूपये का नुकसान हो चुका है।हाल यह है कि यहां सड़कों पर लोग नाव लेकर निकल रहे हैं। सड़क पर खड़ी होने वाली कारें पूरी तरह से पानी में डुबी हुई दिखती है। वुहान, हुबेई जैसे प्रांतों में हर ओर पानी ही पानी दिख रहा है जानकारी के अनुसार बाढ़ के कारण अब तक चीन को 8 अरब डॉलर से भी ज्यादा का नुकसान हो चुका है। चीन के तमाम शहरों के कई बड़े पर्यटक स्थल भी इस बाढ़ की वजह से प्रभावित हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *