अल्मोडा़ में गत रात्रि दो व्यापारियों का निधन हो गया है।व्यापारी मोनू पांडे उम्र 40 वर्ष का निधन हो गया है।इनके पिता ईश्वर दत्त पांडे थाना बाजार में पान की दुकान चलाते हैं। और व्यापारी जाॅन रावत उम्र 47 वर्ष का निधन हृदय गति रुकने से हो गया है।वह बाडी़ बगीचा में दुकान चलाते थे और काफी समय से बीमार चल रहे थे। व्यापार मंडल अल्मोडा़ ने दोनों व्यापारियों के आकस्मिक निधन पर शोक जताया और श्रद्धांजलि अर्पित की। शोक सभा में व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह, राजेन्द्र प्रसाद,मयंक बिष्ट, कार्तिक शाह,अनीता रावत,ज्योती कपूर,मुमताज कश्मीरी,दर्शन रावत,रमेश कांडपाल, दीपू कांडपाल आदि मौजूद थे।