11 वर्षीय समृद्धि ने बनाया सबसे तेज 100 योग आसन करने का रिकॉर्ड

दुबई में रहनी वाली भारतीय मूल की 11 वर्षीय समृद्धि कालिया ने योगासन के साथ अपना ही विश्व रिकॉर्ड तोड नया विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। समृद्धि ने एक छोटी जगह पर कुछ ही मिनटों में योग के 100 अलग-अलग आसान किए। यह समृद्धि का कुल तीसरा और पिछले एक महीने में दूसरा विश्व रिकॉर्ड है।
समृद्धि ने बृहस्पतिवार को दुबई के विश्व प्रसिद्ध बुर्ज खलीफा में एक छोटी सी जगह पर सबसे तेज योग के 100 आसन कर विश्व रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करा लिया। उन्होंने मात्र तीन मिनट और 18 सेकंड में यह कीर्तिमान अपने नाम किया।
समृद्धि ने कुछ हफ्तों पहले ही एक छोटे से बॉक्स के अंदर एक मिनट में लगभग 40 योग आसन करने का खिताब भी अपने नाम किया था।
उन्होंने 21 जून को होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दूसरा विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया था। उन्हें योग के क्षेत्र में बेहतरीन उपलब्धियों के लिए जनवरी 2020 में प्रवासी भारतीय दिवस पुरस्कार से भी नवाजा जा चुका है।
समृद्धि के पिता सिद्धार्थ कालिया ने बताया है कि समृद्धि छह साल की उम्र से ही योग सीख रही है। आगे वह बताते हैं कि इस क्षेत्र में उसकी रुचि ने उसे न केवल राष्ट्रीय स्तर पर बल्कि विभिन्न अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी जीत हासिल कर उच्चतम स्तर तक पहुंचने में मदद की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *