हमेशा विवादों में रहने वाले पंजाब के मशहूर गायक सिद्धू मूसेवाला को आर्म्स एक्ट केस में मिली अग्रिम जमानत को रद्द करने के लिए पंजाब पुलिस, पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट जायेगी।अभी सिद्धू की मुसीबत खत्म हुई नहीं थी की उन्होंनें एक और मुसीबत को गले लगा लिया है दरअसल पंजाब पुलिस ने मूसेवाला के खिलाफ हिंसा और हथियारों को अपने गानों में प्रमोट करने के आरोप में एक और केस दर्ज किया है।बता दें की पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला अपने लेटेस्ट सॉन्ग संजू को लेकर कानूनी विवादों में घिर गए हैं।पंजाब पुलिस की क्राइम ब्रांच ने गायक के खिलाफ केस दर्ज किया है।गायक पर आरोप है कि वे अपने लेटेस्ट गाने संजू के जरिए बंदूकों की ब्रैंडिंग कर रहे हैं।मोहाली के क्राइम ब्रांच थाने में सिंगर के खिलाफ आईपीसी की धारा 18188/294/504 और 120 बी के तहत केस दर्ज किया गया है।
वीडियो में मूसेवाला के न्यूज क्लिप को बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त संग जोड़ा गया है।मूसेवाला के गाने के लिरिक्स, वीडियो सभी हथियारों का अवैध इस्तेमाल करने को ग्लोरिफाई करते हैं। इससे पहले मूसेवाला पर इसी आरोप के चलते इस साल फरवरी में भी केस दर्ज किया गया था।ADGP अर्पित शुक्ला ने कहा- सिंगर का ताजा वीडियो पुलिस और न्यायपालिका का भी मजाक उड़ाता है।आरोप है कि सिद्धू अपने गाने में हथियारों के इस्तेमाल को प्रमोट करते हैं।एके-47 राइफल समेत दूसरे हथियारों को उन्होंने प्रमोट किया है।