उपनल ट्रेड यूनियन अल्मोड़ा द्वारा आज भी विभागों में काली पट्टी बांध कर विरोध दर्ज किया गया

आज उपनल ट्रेड यूनियन अल्मोड़ा कर्मचारी संघ द्धारा विभागो में सरकार के खिलाफ काली पट्टी बांध कर विरोध किया गया, कर्मचारियों का आरोप है कि आज तक उपनल कर्मचारियों की किसी भी समस्या का निराकरण नहीं किया गया है। दो वर्ष पूर्ण होने पर भी सरकार ने वेतन वृद्धि नहीं की है, जिस कारण सभी कर्मचारियों मे आक्रोश है। प्रदेश कार्यकारणी द्धारा यह निर्णय लिया गया है की उपनल संविदा कर्मचारी संघ चरणबद्ध तरीके से कोविड 19 के नियमों का पालन करते हुऐ अपना विरोध करेगा। अगर सरकार द्धारा उपनल कर्मचारियों को समान कार्य समान वतेन लागू नहीं किया जाता है तो प्रदेश के सभी विभागो मे कार्य वहिष्कार किया जायेगा। उपनल ट्रेड यूनियन अल्मोड़ा द्धारा आज जगत सिंह बिष्ट होटल मैनेजमेंट व रानीखेत उद्यान केन्द्र उपजिलाधिकारी बेस चिकित्सालय अल्मोड़ा व अन्य विभागो मे काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज किया आज विरोध करने वालों मे रानीखेत ब्लॉक अध्यक्ष मनोहर सिंह नेगी, सल्ट गोपाल सिंह कनवाल, प्रकाश, जगदीश और अन्य कर्मचारी शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *