मुखानी और काठगोदाम पुलिस ने 20.47 ग्राम स्मैक के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष काठगोदाम नंदन सिंह रावत ने बताया कि चेकिंग के दौरान पंचक्की चौराहे पर बाइक सवार दो लोगों को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया है।पकड़े गए युवकों में एक युवक राजेंद्र सिंह बोरा अल्मोड़ा जिले के शीलखेड़ा लमगड़ा का रहने वाला है। उसका दूसरा साथी प्रभांशु कपिल नैनीताल जिले के शिमेल मुक्तेश्वर का रहने वाला है। इधर आरटीओ रोड चौकी प्रभारी निर्मल सिंह लटवाल ने गांधी फार्म कालोनी से एक अभियुक्त को 4.90 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया आरोपी अजय सिंह सद्भावना कालोनी पीलीकोठी का रहने वाला है।