प्रकाश चन्द्र आर्या बने पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) के जिला अध्यक्ष और ललित महासचिव

आज पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी डी बोरकर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व उत्तराखंड प्रभारी दया राम जी की संस्तुति के आधार पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट डॉ प्रमोद कुमार द्वारा पार्टी की अल्मोड़ा जनपद इकाई की घोषणा की गई। जिसमें प्रकाश चंद्र आर्य जिला अध्यक्ष, प्रकाश चन्द्र आगरी उपाध्यक्ष, ललित कुमार जिला महासचिव, मनोज लाल कोषाध्यक्ष तथा राजेंद्र प्रसाद व राकेश कुमार को जिला कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया है। इसके साथ ही हरीश प्रसाद को बागेश्वर जिले का प्रभारी व प्रदेश कार्यकारिणी का सदस्य मनोनीत किया गया। इस मौके पर प्रकाश चन्द्र आर्या ने कहा कि वो जल्द से जल्द नगर और ब्लॉक इकाई का गठन करेंगे और पार्टी को आगे बढाने को लगातार प्रयास करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *