पहाड़ी पार्टी द्वारा आज टिहरी जनपद में प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया गया। प्रेस कांफ्रेंस में पहाड़ी पार्टी के केन्द्रीय अध्यक्ष त्रिलोक नेगी भाजपा और कांग्रेस जैसे राष्ट्रीय दलों पर जमकर बरसें। उन्होने कहा है कि भाजपा और कांग्रेस ने राज्य कि जनता से राज्य बनने से लेकर आज तक सिर्फ और सिर्फ वोट बैंक की राजनीति की है और पहाड़ की लोगों के साथ धोका किया है और इन पार्टियों ने उत्तराखंड वासियों कि जनभावनाओं के साथ खिलवाड़ किया है। पहाड़ों पर जो समस्यायें 20 साल पहले थी, वही समस्यायें आज भी जैसी की तैसी बनी हुई हैं। उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि यदि जनता पहाड़ी पार्टी को जनादेश देती है तो पहाड़ी पार्टी पहाड़ के लोगों की जन भावनाओं पर खरा उतरने का भरसक प्रयास करेगी। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि पहाड़ी पार्टी हर एक पहाड़ी की पार्टी होगी और पहाड़ी मानुस की पार्टी होगी। त्रिलोक नेगी ने कहा है कि पहाड़ी पार्टी आगामी विधान सभा चुनाव मे 50 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और उत्तराखण्ड में तीसरे विकल्प के रूप में उभरकर सामने आयेगी।