आज दिनांक 26.07.2020 को ग्राम प्रधान संगठन के समस्त जिलाध्यधों की बैठक हुई जिसमें ग्राम प्रधान संगठन उत्तराखंड की प्रदेश कार्यकारिणी के गठन पर गहन अध्ययन किया गया और आपसी सहमति से प्रकाश महरा ग्राम प्रधान खूतेली पूर्व जिलाध्यक्ष ग्राम प्रधान खूतेली चम्पावत को उत्तराखंड ग्राम प्रधान संगठन का अध्यक्ष,धीरेन्द्र सिंह गैलाकोटी सरकार की आली खोल्टा ग्राम प्रधान को कोषाध्यक्ष, हिमांशु खाती महामंत्री, नीरज नेगी को सहसंयोजक नियुक्त किया गया। इसके अतिरिक्त प्रदेश सचिव गोपाल तिवारी, महिला उपाध्यक्ष नीमा देवी, विधिक सलाहकार मोहन देवली को नियुक्त किया गया।