धौलादेवी विकासखंड में आज कृषि विभाग एवम् शील बायोटेक अल्मोड़ा द्वारा एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम तीन अलग अलग जगह आयोजित किए गए। जिसमें तरकोट भनोली न्याय पंचायत में मजखली यूनिट इंचार्ज कु रश्मि सुयाल, आरतोला जागेश्वर में दिनेश कुमार असिस्टेंट प्रोजेक्ट ऑफिसर चमोली द्वारा और रमेश कांडपाल यूनिट इंचार्ज धौलादेवी ने सैली गाव में कृषकों को प्रशिक्षण दिया। जिसमें कृषको को जैविक खेती का प्रशिक्षण दिया गया। जिसमे जीवामृत, वेस्ट डी कम्पोज़र, जैविक खाद एवम् वर्मी बेड तैयार करना एवम् इसके उपयोग के बारे में प्रशिक्षण दिया गया। दिनेश कुमार द्वारा आर तोला में जैविक खेती की उपयोगिता के बारे में विस्तृत रूप से किसानों को समझाया गया। वहीं भनोली के चंगेती में कु रश्मि सुयाल द्वारा कृषकों को जैविक के स्कोप प्रमाण पत्र दिए गए। प्रशिक्षण से पूर्व चंगे ठी में भाजपा के पूर्व विस्तार/ संगठन मंत्री कृष्णा पाल्याल द्वारा किसान समूह को सेनेटाइजर दिया गया और सोशल डिस्टेंस के पालन करने के साथ बैठाया गया। इस अवसर ग्राम प्रधान चंगेठी, सैली, आरर्तोला, पूजा चौहान, सुरेन्द्र चौहान, प्रदीप सिंह और सभी ग्राम पंचायत के किसान समूह ने प्रतिभाग किया।