समाजसेवियों और क्षेत्रवासियों ने नौकुचियाताल में हो रहे भू धसाव से कराया जनप्रतिनधित्वयों को अवगत

आज सामाजिक कार्यकर्ता व संस्थापक अखंड ब्राह्मण सभा भारत पंडित विजय त्रिपाठी ने बी०डी०सी० मेंबर खैरोला खड़की दुर्गादत्त पलड़िया, सामाजिक कार्यकर्ता पुरन ब्रजवासी के माध्यम से नौकुचियाताल रोड पर हो रहे भू धसाव से ब्लॉक प्रमुख भीमताल को अवगत कराया। जिसके कारण पिछले 7 माह से नौकुचियाताल रोड में जो दिक्कत हो रही है उसके लिए ब्लॉक प्रमुख भीमताल डॉक्टर हरीश बिष्ट व सहायक अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग बी०डी०जोशी जी को वस्तू स्थल पर बुलाकर इस गंभीर समस्या से अवगत कराया। जिस के लिए ब्लॉक प्रमुख हरीश बिष्ट व बी डी जोशी के द्वारा तत्काल प्रभाव से कार्यवाही कर प्रशासन को अवगत करा कर कल से ही इस कार्य को आरंभ करने की अनुमति दी।।इस कार्य को करवाने में सूदर्शन जोशी, हेम भगत, बिशन पोखरिया, संजय मेहरा, सोनू पोखरिया, तारा शर्मा, कमल बेलवाल, राहुल मेहता, राकेश ब्रजवासी, दीपू शाह, चंदन पोखरिया,कुमुद ब्रजवशी, संदीप ब्रजवासी, पुष्कर भगत, गर्वित पोखरिया के साथ कई अन्य क्षेत्रीय लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *