नैनीताल निवासी आर्मी जवान की आईडी हैक ग्रामीणों से ठगी का प्रयास

रिपोर्ट – किरन जोशी

नैनीताल : नैनीताल जिले के समीपवर्ती गांव देवीधूरा के एक आर्मी जवान की फेसबुक आईडी हैक किए जाने का मामला सामने आया है। हैकर ने ग्रामीणों से ठगी का प्रयास किया। उनसे 20- 20 हजार रूपए तत्काल खाते में डालने का आग्रह किया था। संदेश में कहा गया था वह अस्पताल में भर्ती है और इलाज के लिए रुपये की आवश्यकता है।
जानकारी के मुताबिक देवीधूरा पटवाडांगर निवासी सुरेश कुमार इन दिनों छत्तीसगढ़ में तैनात हैं।इस बीच एकाएक ग्रामीणों ने सुरेश को फोन पर संपर्क कर उसकी तबीयत के बारे में जानकारी लेना शुरू कर दिया। यह सुन वह चौंक गया। पूछे जाने पर ग्रामीणों ने कहा सुरेश ने ही उन्हें फेसबुक मैसेंजर पर मैसेज कर स्वास्थ्य खराब होने की बात कही थी।गनीमत रही आर्मी जवान को इस संबंध में समय से पता चल गया। जिससे ग्रामीण ठगी का शिकार होने से बच गए।
इस संबंध में जानकारी के बाद सुरेश ने तत्काल गांव के व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से ग्रामीणों को संदेश भेजा। कहा उसकी फेसबुक आईडी हैक हो चुकी है। इसलिए उसकी आईडी से मैसेज आने पर किसी भी तरह का रिप्लाई न किया जाए।
हालांकि उक्त फेसबुक एकाउंट भी तत्काल ब्लॉक कर दिया गया। साथ ही पुलिस को मामले में जानकारी दी गई। फिलहाल यह कहा जा सकता है इस पूरे प्रकरण में गरीब ग्रामीण ठगी का शिकार होने से बच गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *