मध्य प्रदेश में उज्जैन के महिदपुर में 100 साल पुराने मकान में खुदाई के दौरान बेशकीमती जेवरात और सिक्के मिले हैं।हमारा देश पहले सोने की चिड़िया के नाम से जाना जाता था। शायद इसलिए अभी भी लोगों को जमीन के अंदर गड़ा धन मिल जाता है।
यह मामला जिले के महिदपुर गांव का है, जहां बुधवार को विजेंद्र और सुरेंद्र दुबे नाम के 100 साल पुराने मकान को तोड़कर नए मकान के लिए खुदाई की जा रही थी। इसी दौरान दो मजदूरों को अचानक तांबे के दो घड़े दिखाई दिए। जब उन्होंने उनको निकाला तो उनकी आंखें फटी की फटी रह गईं।घडो़ में सोने चांदी के सिक्के और जेवरात भरे हुए थे। जिसके बाद मजदूर इन अमूल्य चीजों को अपने साथ घर ले गए थे। फिर महिदपुर पुलिस ने देर रात कार्रवाई करते हुए मकान में खुदाई का काम करने वाले तीन मजदूरों को हिरासत में लिया। जिसमें से दो मजदूरों के पास से पुलिस ने करीब 5 किलो चांदी और 200 ग्राम सोना बरामद किया गया।
ये सिक्के मुगलकाल के बाताए जा रहे हैं। पुलिस ने इन जेवरात की जांच की तो पता चला कि यह गहने सन् 1800 के मुगलकालीन सिक्के हैं। पुलिस इन मजदूरों से पूछताछ कर रही है। घटना की जानकारी लगते है मौके पर सैंकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई।