शोक खबर: उत्तरप्रदेश के दिग्गज नेता अमर सिंह की हुई मृत्यु

राज्यसभा सांसद और दिग्गज नेता अमर सिंह का निधन हो गया है। बता दें कि अमर सिंह का पिछले 6 महीने से सिंगापुर के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था। अमर सिंह का हाल के दिनों में किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था।
समाजवादी पार्टी के पूर्व नेता अमर सिंह कई दिनों से बीमार चल रहे थे। बताया जा रहा है कि पिछले डेढ़ महीने से अमर सिंह आईसीयू में भर्ती थे। उत्तर प्रदेश की राजनीति में अमर सिंह का एक अलग ही रुतबा था।
अमर सिंह का हाल के दिनों में किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था। एक समय पर उत्तर प्रदेश के कद्दावर नेताओं में गिने जाने वाले अमर सिंह समाजवादी पार्टी के मुखिया रहे मुलायम सिंह यादव के करीबियों में शामिल थे।
कुछ समय पूर्व अपने अंतिम ट्वीट में दिवंगत अमर सिंह ने स्वतंत्रता सैनानी लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक को श्रद्धांजलि दी थी और देश के लिए उनके योगदान को याद किया था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *