कर्नाटक मुख्यमंत्री बी. एस. येदियुरप्पा पाए गए कोरोना पॉजिटिव

रिपोर्ट – किरन जोशी

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा ने रविवार 2 अगस्त को ट्वीट कर अपने ट्विटर हैंडल पर यह जानकारी दी। कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं और डॉक्टरों की सलाह पर अस्पताल में भर्ती हो रहे हैं।
उन्होंने ट्वीट किया, ‘ मेरी कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
हालांकि, मेरी तबीयत ठीक है, परन्तु डॉक्टरों की सलाह पर मै अस्पताल में भर्ती हो रहा हूं। येदियुरप्पा ने बीते कुछ दिनों के दौरान अपने संपर्क में आए लोगों से भी अपना ध्यान रखने और पृथक- स्थान में रहने का अनुरोध किया है।
इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित भी रविवार को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए, वहीं उत्तर प्रदेश की कैबिनेट मंत्री कमल रानी का संक्रमण से निधन हो गया। शाह (55) ने अपने ट्विटर हैंडल पर यह जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट किया, ‘कोरोना के शुरूआती लक्षण दिखने पर मैंने जांच करवाई और रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हुई है। मेरी तबीयत ठीक है परन्तु डॉक्टरों की सलाह पर अस्पताल में भर्ती हो रहा हूं।’

One Reply to “कर्नाटक मुख्यमंत्री बी. एस. येदियुरप्पा पाए गए कोरोना पॉजिटिव”

  1. Woah! I’m realy diggihg tthe template/theme off his site.
    It’s simple, yet effective. A lot oof times it’s hallenging to get that “perfect balance” between sulerb usability and appearance.
    I must say that you’ve done a suplerb job wwith this.
    Also, thee bloig loawds vewry qukck ffor mee onn
    Internet explorer. Outstanbding Blog!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *