जनसंघ के संस्थापक सदस्य, कुशल प्रशासक कानून के ज्ञाता, समाजसेवी व पूर्व पर्वतीय विकास मंत्री स्व. सोबन सिंह जीना की 111वीं जयंती आज रैमजे इंटर कालेज अल्मोड़ा में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए आयोजित हुई। कर्मयोगी महापुरुष सोबन सिंह जीना की जयन्ती समारोह समिति ने जयन्ती मनाने के उपरांत हाईस्कूल व इंटरमीडिएट में अव्वल आए मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया।
इस समारोह का उद्घाटन, कार्यक्रम अध्यक्ष के रूप में विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश जोशी, कार्यक्रम संयोजक एडवोकेट गोविंद सिंह भंडारी, सह-संयोजक प्रो. वी.डी.एस. नेगी, आनंद सिंह बगड़वाल, पी.सी. तिवारी, डाॅ. जे.सी. दुर्गापाल आदि कर्मयोगी के चित्र पर पुष्पार्पण कर किया।कार्यक्रम का सफल संचालन प्रो. वी. डी. एस. नेगी द्वारा किया गया।
इस उपलक्ष्य में प्रो. वी.डी.एस. नेगी ने स्व.सोबन सिंह जीना के व्यक्तिव पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने अपना जीवन पर्वतीय क्षेत्रों के विकास के लिए समर्पित कर दिया, उन्होंने स्वास्थ-चिकित्सा व शिक्षा के लिए 34 सूत्रीय मांगें प्रस्तुत करते हुए कहा कि इन पर कार्य होने चाहिए तभी प्रदेश विकसित बनेगा।वहीं नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश जोशी ने स्व. सोबन सिंह जीना को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि इस मुश्किल दौर में सोबन सिंह जीना के जैसे आदर्श और विचारों की देश को जरूरत हैं।
डाॅ जयदत्त उप्रेती (संस्कृत के विद्वान) व नवीन सिंह खेतवाल(समाजसेवी) को समाज के प्रति उनके उत्तकृष्ट योगदान के लिए शौल पहनाकर सोबन सिंह जीना अवार्ड से सम्मानित किया।