केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान में भी कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। इसके बाद उन्हें गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। ऐसा कहा जा रहा है कि उनके कर्मचारी की कोविड-19 (COVID-19) रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जिसके बाद उन्होंने खुद को क्वारंटाइन कर लिया था और फिर उनका कोरोना का टेस्ट किया गया है। जिसके बाद आज मंगलवार को उनकी भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। धर्मेंद्र प्रधान बुधवार को कैबिनेट की बैठक में भी शामिल नहीं हुए थे।
इससे पूर्व रविवार को ही देश के गृह मंत्री अमित शाह की भी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। उनका भी मेदांता हॉस्पिटल में ही इलाज चल रहा है। अमित शाह ने खुद ट्वीट करके अपने संक्रमित होने की जानकारी दी थी।