बागेश्वर का गरुड़ स्थित बैजनाथ मंदिर यहां स्थित मंदिर समूहों और झील के कारण काफ़ी प्रसिद्ध है और यह मंदिर बागेश्वर के सबसे बड़े मंदिरों में गिना जाता है। गरुड़ में स्थित यह मंदिर भक्तों के लिए अपार आस्था और श्रद्धा का केन्द्र है। इसके अलावा यहां पर एक और चीज़ काफी प्रसिद्ध है यहां रखा हुआ वर्षों पुराना बड़ा गोल पत्थर, जिसे अकेले तो कोई नहीं उठा पता था परन्तु इसे मात्र 9 लोगों के सहारे 1 उंगली से उठाया जा सकता था। यह शिवभक्तों के लिए आस्था का प्रतीक था साथ ही कई पर्यटकों के लिए मनोरंजन का केंद्र भी था।जो भी व्यक्ति इस मंदिर में दर्शन के लिए आता है वह इस पत्थर को उठाने का प्रयास ज़रूर करता है। लेकिन आज यह पत्थर खंडित हो गया है और दो टुकड़ों में टूटा हुआ पाया गया है। यह सब कैसे हुआ इसका पता तो अभी नहीं चल पाया है, लेकिन स्थानीय निवासियों का कहना है कि कुछ अराजक तत्वों द्वारा इसे तोड़ा गया है और उन्होंने प्रशासन से इसकी जाँच करने की माँग की है।