उत्तराखंड क्रांति दल की नैनीताल इकाई द्वारा राज्य आंदोलनकारी, उक्रांद के थिंक टैंक विपिन चन्द्र त्रिपाठी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई

उत्तराखंड क्रांति दल नैनीताल इकाई द्वारा दल के संस्थापक सदस्य व थिंक टैंक विपिन चंद्र त्रिपाठी जी को उनकी पुण्यतिथि पर भावपूर्ण स्मरण किया। इस अवसर पर वक्ताओ ने कहा विपिन त्रिपाठी गुणों की खान थे। विपरीत परिस्थितियों में भी वे धैर्य के साथ जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाते थे। कार्यक्रम की अध्य्क्षता करते हुए पूर्व विधायक नैनीताल डॉ नारायण सिंह जन्तवाल ने कहा कि मजबूत इच्छा शक्ति कर्तव्य परायणता व समर्पण भाव त्रिपाठी जी की पहचान थी। त्रिपाठी जी स्वच्छ व पारदर्शी जीवन शैली की पहचान थे। उनका जीवन जन सरोकारों के प्रति सजग प्रहरी के रूप में व्यतीत हुआ। त्रिपाठी जी की पुण्यतिथि पर उनसे प्रेरणा लेकर राज्य के अन्दर जो सरकारें उत्तराखंड राज्य की अवधारणा के साथ खिलवाड़ कर रही है, अस्मिता पर प्रश्नचिन्ह खड़ा कर रही है, रोजगार सहित जनता के जायज सवालों को लेकर आने वाले दिनों में दल संघर्ष व प्रतिरोध करेगा। जनता के विभिन्न तवको को जोड़ते हुए दल को मजबूत करके, उत्तराखंड क्रांति दल पूरे प्रदेश की जनता के सपनों का राजनीतिक विकल्प बनकर जनपक्षीय नीतियों को लागू कर आगे बढ़ेगा।

कार्यक्रम का संचालन पूर्व पालिका अध्यक्ष श्याम नारायण द्वारा किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्ता प्रकाश पाण्डे, राज्य आन्दोकारी कमलेश चंद्र पाण्डे, भा. श. सै. वि. के प्रधानाचार्य व राज्य आन्दोकारी विशन सिंह मेहता वरिष्ठ नेता उक्रांद अम्बा दत्त, पान सिंह सिजवाली, खीम सिंह, संजय साह, वीरेन्द्र जजोशी, डी एस सूर्या, के सी उपाध्याय, विजय पंत, सज्जन साह, भगवत मेहरा, मनोज जोशी, नासिर अली, हरीश जोशी (पूर्व प्रशासनिक अधिकारी) चंद्र प्रकाश साह आदि दल के कार्यकर्ताओं ने संबोधित किया।