देश विदेश में कोरोना वायरस का प्रकोप दिन पर दिन तेजी बढ़ रहा है। हर रोज हजारों की संख्या में देश में कोरोना वायरस के संक्रमित मरीजों की पुष्टि हो रही है। अब देश में कोरोना वायरस के मरीजों का आंकड़ा 36 लाख 85 हजार के पार हो गया है। जिसमें से 28 लाख 35 हजार से अधिक लोग स्वस्थ हो चुके हैं। 7 लाख 84 हजार से अधिक लोग अभी भी संक्रमित है। इसी के साथ मृत्यु का आंकड़ा 65,430 से अधिक हो गया है।
महाराष्ट्र – 7 लाख 92 हजार
आंध्रा प्रदेश – 4 लाख 34 हजार
तमिलनाडु – 4 लाख 28 हजार
कर्नाटक – 3 लाख 42 हजार
उत्तरप्रदेश – 2 लाख 30 हजार
दिल्ली -1 लाख 74 हजार
वेस्ट बंगाल – 1 लाख 62 हजार
बिहार – 1 लाख 36 हजार
तेलंगाना – 1 लाख 25 हजार
असम – 1 लाख 9 हजार
इसके अलावा देश में कुल 4 करोड़ 23 लाख 7 हजार से अधिक टेस्ट हो चुके हैं।
उत्तराखंड की बात करें तो उत्तराखंड में कोविड-19 के कुल संक्रमित लोगों की संख्या 19,827 के पार हो गई है। जिसमें से 13,608 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। इसके अलावा 269 लोगो की प्रदेश में कोरोना से मृत्यु हो चुकी है। साथ ही प्रदेश में कुल 3 लाख 90 हजार से अधिक टेस्ट हो चुके हैं।