गिरीश चन्द्र जोशी नि० ख0 लो० नि० नैनीताल के अधिवर्षता के आयु पूर्ण करने पर दि०-31/08/2020 को सेवानिवृत होने पर नियमित वर्कचार्ज कर्मचारी संघ लोक निर्माण विभाग सम्बन्ध -राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तराखण्ड नैनीताल विदाई समारोह में विभिन्न पदाधिकारियों एंव कर्मचारियों ने भाग लिया जिसमें सर्व सहमति से यह घोषणा की गई की गिरीश चन्द्र जोशी फिर से सेवानिवृत होने के पश्चात भी नियमित वर्कचार्ज कर्मचारियों के मुख्य संयोजक पद पर बने रहेंगे। कर्मचारियों की समस्याओं के बारे में लड़ाई भविष्य में भी लड़ते रहेंगे।
वरिष्ट उपाध्यक्ष महेन्द्र सिंह बिष्ट को वर्तमान में अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है । लो०नि०वि०निर्माण खण्ड हल्द्वानी व राष्ट्रीय राजमार्ग खण्ड़ हल्द्वानी के द्वारा 2005 से पूर्व नियमित व वर्कचार्ज कर्मचारियों का जी०पी०एफ० आज तक नही काटे जाने के कारण कर्मचारी संघ में भारी रोष व्याप्त है जिस कारण कर्मचारी कभी भी अधिकरियो की स्वय की होगी। गिरिश चन्द्र जोशी द्वारा सेवानिवृत होने के उपलक्ष्य में दो पोधों का वृक्षारोपण भी किया गया। विदाई समारोह में विभिन्न अतिथियों ने भाग लिया।
संचालक – महेन्द्र सिंह बिष्ट वरिष्ट उपाध्यक्ष(कार्यवाहक अध्यक्ष) संयुक्त्त मोर्चा के संयुक्त सचिव बहादुर सिंह बिष्ट, ललित मोहन पाण्डे जी,डा० साहब प्रजापति जी,के डी०तिवाड़ी, कुँवर सिंह जलाल जी , गिरीश चन्द्र उप्रेती , बहादुर सिह बिष्ट, ललित मोहन पाण्डे ,डा० साहब प्रजापति , सुरेश चन्द्र पन्त, खीमानन्द जोशी , पान सिंह,गोधन सिंह नेगी , किशन सिंह, दलीप सिंह एंव अन्य पदाधिकारियों इस विदाई समारोह में उपस्थित थे।