लसिथ मलिंगा हुए आईपीएल से बाहर, जानें कौन सा खिलाड़ी लेगा उनकी जगह

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) फ्रेंचाइजी की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका लगा है। मुंबई इंडियंस के स्टार तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। मुंबई इंडियंस ने सोशल मीडिया के जरिए इस बात की जानकारी दी है। मुंबई इंडियंस ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, लसिथ मलिंगा इस सीजन को मिस करेंगे। इसी के साथ ही फ्रेंचाइजी ने उनकी रिप्लेसमेंट की जानकारी भी दी है।
मलिंगा की जगह ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जेम्स पैटिनसन को रखा गया है। हालांकि मलिंगा के टूर्नामेंट से हटने के कारणों का पता नहीं चल सकता है। पैटिंसन इस सप्ताह के अंत में मुंबई इंडियंस टीम से जुड़ेंगे, जो अबु धाबी में है।’
टीम के मालिक आकाश अंबानी ने पैटिंसन का स्वागत किया और मलिंगा को अपना समर्थन दिया। उन्होंने कहा, ‘जेम्स हमारे साथ फिट होने के लिए सही खिलाड़ी हैं और हमारे इस समय तेज गेंदबाजों के उपलब्ध विकल्पों में शामिल होंगे।’