कोरोना वायरस का कहर देश भर में फैला हुआ है। एक्टर अर्जुन कपूर भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। खुद अर्जुन कपूर ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए फैंस को दी है। अर्जुन ने बताया है कि वह डॉक्टर्स की सलाह पर होम क्वॉरंटीन हैं। अर्जुन को कोई लक्षण नहीं हैं। अर्जुन के कोरोना होने की खबर से हर कोई हैरान है और एक्टर के जल्द से जल्द ठीक होने की कामना कर रहा है।
उन्होंने इंस्टाग्राम पर जानकारी साझा करते हुए लिखा, ‘यह मेरी जिम्मेदारी है कि मैं आपको जानकारी दूं कि मैंने अपना कोरोना टेस्ट कराया था, जिसकी रिपॉर्ट पॉजिटिव आई है। मैंने खुद को होम आइसोलेट कर लिया है। मैं आप सभी के सपोर्ट के लिए धन्यवाद करता हूं। अपनी हेल्थ अपडेट देता रहूंगा