रितिक नयाल को युवा कांग्रेस कुमाऊं मंडल सह संयोजक ( सोशल मीडिया) बनाया गया

शीतला, मुक्तेश्वर निवासी जिला नैनीताल के रितिक नयाल को युवा कांग्रेस का कुमाऊं मंडल का सोशल मीडिया का कुमाऊं मंडल सह संयोजक (उपाध्यक्ष) मनोनीत किया गया है। यह मनोनयन कुमाऊं मंडल अध्यक्ष (सोशल मीडिया) किशोर कुमार द्वारा किया गया है। रितिक नयाल की संगठन के प्रति ईमानदारी और कार्य के प्रति निष्ठा को देखते हुए उन्हें यह दायित्व दिया गया है।
इस मौके पर रितिक नयाल द्वारा कहा गया है कि वो पूर्व में जिला मीडिया प्रभारी युवा कांग्रेस भी रह चुके हैं वो संगठन को आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे और कांग्रेस कि विचारधारा और कार्यों को सोशल मीडिया के माध्यम से जन जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।