केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी हुए कोरोना संक्रमित

देशभर में कोरोना संक्रमण के मामले दिन प्रतिदिन बढ़ते ही जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी संक्रमित हो गए हैं। गडकरी ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।
नितिन गडकरी ने ट्वीट कर बताया,”कल, मैं कमजोरी महसूस कर रहा था और अपने डॉक्टर से परामर्श किया। मेरे चेक अप के दौरान, मेरी COVID-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैं वर्तमान में सभी के आशीर्वाद और शुभकामनाओं के साथ ठीक हूं। मैंने खुद को आइसोलेट कर लिया है।”