बीती रात बेरीनाग के बानड़ी ग्राम पंचायत माछीखेत में ग्राम प्रधान पुष्कर सिंह डांगी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि गांव के ही युवक ने ग्राम प्रधान की गोली मारकर हत्या की है। वहीं घटना के बाद से ही गांव में दहशत का माहौल है। मामले की जांच राजस्व पुलिस के द्वारा कि जा रही है।
ग्राम प्रधान पुष्कर सिंह डांगी की उम्र 52 वर्ष बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि ग्राम प्रधान को गाव के ही युवक नीरज सिंह (23) ने गोली मारकर हत्या कर दी। राजस्व विभाग की टीम जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंच गई। हत्या कि वजह का अभी पता नहीं चल पाया है। फिलहाल अभी जांच चल रही है।