उत्तराखंड में कोरोना का आंकड़ा 50 हजार के पार, जानें किस जिले में कितने केस आए आज?

प्रदेश में कोरोना वायरस का कहर लगातार बढ़ता ही जा रहा है। केंद्र और राज्य सरकारों की तमाम कोशिशों के बावजूद रोजाना नए मरीजों और मृतकों की संख्या में भारी मात्रा में उछाल दर्ज हो रहा है। उत्तराखंड में भी कोरोना संक्रमितों की मौत का आंकड़ा बढ़ने के साथ ही नए पॉजिटिव मामले सामने आ रहे हैं। आज प्रदेश में 503 कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के साथ ही एक नया रिकॉर्ड कायम हो गया हैं। अब प्रदेश में संक्रमितों का आंकड़ा 50,062 हो गया है। साथ ही 41,095 लोग स्वास्थ्य हो कर घर चले गए हैं। राज्य में एक्टिव केस 8,076 हो गए हैं। आज 12 मरीजों की मृत्यु हुई। अभी तक कुल 648 लोगो की कोरोना से मृत्यु हो गई है।

किस जिले में कितने नए संक्रमित मरीज आए आज –
देहरादून 142
नैनीताल 71
हरिद्वार 99
उधम सिंह नगर 32
पौड़ी गढ़वाल 16
टिहरी गढ़वाल 72
अल्मोड़ा 0
बागेश्वर 13
चम्पावत 10
उत्तरकाशी 34
पिथौरागढ 3
चमोली 4
रुद्रप्रयाग 7