शोक : वरिष्ठ अधिवक्ता, सामाजिक कार्यकर्ता, अल्मोड़ा दशहरा समिति के पूर्व अध्यक्ष हरीश चन्द्र जोशी के निधन पर व्यापार मंडल ने शोक व्यक्त किया

वरिष्ठ अधिवक्ता, साईं मंदिर के संस्थापक सदस्य, वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता, अल्मोड़ा दशहरा समिति के पूर्व अध्यक्ष और मुरली मनोहर रामलीला कमेटी के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय श्री हरीश चंद्र जोशी जी के आकस्मिक निधन पर नगर व्यापार मंडल अल्मोड़ा परिवार ने शोक व्यक्त किया है और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की है। व्यापार मंडल ने कहा कि आपकी छत्रछाया में अल्मोड़ा का दशहरा विश्व विख्यात हुआ।

श्रद्धांजलि देने वालो में व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह, राजेंद्र प्रसाद, प्रत्येस पांडे, कार्तिक साह, अनीता रावत, मयंक बिष्ट, राहुल बिष्ट, अमन नज्जोन, वरिष्ठ व्यापारी किशन गुरुरानी, सूरज साह, मोहन कनवाल, दिनेश गोयल, मुमताज कश्मीरी, दीप सिंह डांगी, जीवन जोशी, मनीष जोशी, भैरव गोस्वामी, दर्शन रावत, हेम तिवारी, ललित कार्की, अतुल साह, ज्योति कपूर, दीप साह, दीप जोशी, संजय नज्जोन्न आदि लोग शामिल हैं।