भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनने पर अनिल शाही को बधाई देने वालों का लगा तांता, कार्यकर्ताओं में उत्साह और जोश दिखा

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंसीधर भगत ने अपनी प्रदेश कार्यकारिणी घोषित कर दी है। जिसमें सभी जनपदों के कई नेताओं को जगह मिली है। अल्मोड़ा जिले से पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सोबन सिंह जीना परिसर अल्मोड़ा और पूर्व जिला अध्यक्ष रानीखेत अनिल शाही को भी इस कार्यकारिणी में जगह मिली है। उनको प्रदेश कार्यकारिणी में स्थान मिलने पर सभी कार्यकर्ताओं में उत्साह है और उन्हें फोन पर और घर जाकर बढ़ाई देने वालों का तांता लग गया है। पूर्व में 2017 विधानसभा चुनाव में भी अनिल द्वाराहाट से विधायक प्रत्याशी बनाए जाने के प्रबल दावेदार थे परन्तु किसी कारणवश उन्हें टिकट नहीं मिल पता था। अब माना जा रहा है कि अनिल द्वाराहाट विधानसभा से विधायक प्रत्याशी के तौर पर भाजपा के प्रबल दावेदार हैं। क्युकी जनता के बीच में उनकी छवि एक कर्मठ, युवा और ईमानदार नेता के तौर पर है।

अनिल शाही को प्रदेश टीम में जगह मिलने पर बधाई देने वालों में रजत रौतेला (विधानसभा प्रभारी सोमेश्वर् / महामंत्री भाजपा युवा मोर्चा), वीरेंदर शाही (पूर्व ज़िला पंचायत सदस्य), हेम जोशी(रविशंकर), अशोक जलाल, गणेश जलाल, देवेंद्र नयाल, कंचन रौतेला,शुभम शाह, कन्नू शाह, भग्वत बिष्ट, हरीश आदि कई कार्यकर्ता बधाई देने में शामिल रहे।

अल्मोड़ा जिले से इसके अलावा सांसद अजय भट्ट और अजय टम्टा को स्थायी आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। इसके अलावा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यों में पूर्व जिला अध्यक्ष अल्मोड़ा गोविंद सिंह पिलखवाल, लता बोरा, रमेश बहुगुणा, ज्योति शाह मिश्रा, अरविंद बिष्ट, कैलाश पन्त, नरेंद्र सिंह भंडारी को शामिल किया गया है।