भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंसीधर भगत ने अपनी प्रदेश कार्यकारिणी घोषित कर दी है। जिसमें सभी जनपदों के कई नेताओं को जगह मिली है। साथ ही अल्मोड़ा से प्रदेश कार्यकारिणी में स्थान मिला है सांसद अजय भट्ट और अजय टम्टा को स्थायी आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। इसके अलावा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यों में अनिल शाही, पूर्व जिला अध्यक्ष अल्मोड़ा गोविंद सिंह पिलखवाल, लता बोरा, रमेश बहुगुणा, ज्योति शाह मिश्रा, अरविंद बिष्ट, कैलाश पन्त, नरेंद्र सिंह भंडारी को शामिल किया गया है।
