उत्तराखंड में आज मिले कोरोना के 704 संक्रमित, जानें पूरी जानकारी

प्रदेश में कोरोना वायरस का कहर लगातार बढ़ता ही जा रहा है। केंद्र और राज्य सरकारों की तमाम कोशिशों के बावजूद रोजाना नए मरीजों और मृतकों की संख्या में भारी मात्रा में उछाल दर्ज हो रहा है। उत्तराखंड में भी कोरोना संक्रमितों की मौत का आंकड़ा बढ़ने के साथ ही नए पॉजिटिव मामले सामने आ रहे हैं। उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, आज प्रदेश में 704 कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के साथ ही एक नया रिकॉर्ड कायम हो गया हैं। अब प्रदेश में संक्रमितों का आंकड़ा 54,063 हो गया है। साथ ही 45,774 लोग स्वास्थ्य हो कर घर चले गए हैं। राज्य में एक्टिव केस 7,289 हो गए हैं। आज 14 मरीजों की मृत्यु हुई। अभी तक कुल 716 लोगो की कोरोना से मृत्यु हो गई है।

किस जिले में कितने नए संक्रमित मरीज आए आज –
देहरादून 242
नैनीताल 73
हरिद्वार 50
उधम सिंह नगर 66
पौड़ी गढ़वाल 66
टिहरी गढ़वाल 18
अल्मोड़ा 17
बागेश्वर 20
चम्पावत 12
उत्तरकाशी 31
पिथौरागढ 20
चमोली 19
रुद्रप्रयाग 70