अल्मोड़ा – अस्पताल में महिला के सेनिटाइजर पीने से मची अफरा तफरी, सुरक्षा कर्मियों के मुश्किल से महिला को समझा कर कराया इमरजेंसी वार्ड में भर्ती

 

जिला अस्पताल अल्मोड़ा में शनिवार को एक महिला के सेनिटाइजर पीने से अफरातफरी मच गई। अस्पताल कर्मियों ने महिला को अस्पताल में भर्ती कर उसका इलाज शुरू कर दिया है। बताया गया कि महिला ने अस्पताल कर्मियों से भी धक्का मुक्की की।

जानकारी के अनुसार पति पत्नी अपने पुत्र को लेकर अस्पताल दिखाने आए थे। पुत्र को डॉ ने अस्पताल में भर्ती कर उसका इलाज शुरू कर दिया।

बताया गया कि पत्नी किसी कार्य से धारानौला गई थी और पति का अचानक स्वास्थ्य खराब हो गया। जैसे ही पत्नी को स्वास्थ्य खराब होने की सूचना प्राप्त हुई तो उसने अस्पताल पहुंच हंगामा शुरू कर दिया और अचानक सेनिटाइजर पी लिया। सुरक्षा कर्मियों ने मुश्किल से महिला पर काबू पाया और फिर उसे इमरजेंसी वार्ड में भर्ती किया गया।

बताया जा रहा है कि सूचना मिलने पर पुलिस भी अस्पताल आईं और घटना कि जानकारी ली।