कयाला ग्राम पंचायत में भाजयुमो कार्यकर्ताओं द्वारा राशन वितरण किया गया

आज कयाला ग्राम पंचायत में भाजयुमो और भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा राशन वितरण किया गया। इस मौके पर भाजयुमो कार्यकर्ता रजत रौतेला ने बताया कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और श्रम मंत्री हरक सिंह रावत के सहयोग से उत्तराखण्ड भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत, ग्राम पंचायत कयाला में ३२ श्रमिकों को राशन किट का वितरण किया गया। सरकार प्रदेश में निवास करने वाले प्रत्येक व्यक्ति की चिंता करते हुए राशन उपलब्ध करा रही है।

इस दौरान पूर्व ज़िला उपाध्यक्ष वीरेंद्र शाही, क्षेत्र पंचायत सदस्य, दीपक कन्नू साह, रजत रौतेला विधानसभा प्रभारी/महामंत्री भाजयुमो, पूर्व ग्राम प्रधान नरेन्द्र रौतेला और अन्य लोग मौजूद रहे।