अल्मोड़ा के धारानौला व्यापारी निश्चल जोशी कन्नू भाई का निमोनिया बिगड़ने से आकस्मिक निधन हो गया है, वह कोरोना पॉजिटिव थे। व्यापार मंडल ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। निश्चल जोशी 47 वर्ष के थे। उनका प्रतिष्ठान जोशी ऑटोमोबाइल्स नाम से है, उनके परिवार में उनकी माता और ओर उनकी पत्नी और 2 छोटे बच्चे है। निश्चल जोशी का निधन आज सुबह सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज में हुआ।
अल्मोड़ा व्यापार मंडल और सभी व्यापारीयों ने इस दुखद घटना पर शोक व्यक्त किया है। और व्यापार मंडल ने कहा है कि वह इस दुख कि घड़ी में उनके परिवार के साथ खड़े हैं।
शोक व्यक्त करने वालों में व्यापारी सूरज साह, किशन गुररानी, मनोज अरोड़ा, विजय भट्ट, मनोज बिष्ट, अजीत कार्की, सूरज सिरारी, विक्रम राणा, चंदन बोरा, केसर, पुरन अधिकारी, अशोक मस्येनी, व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह, राजेन्द्र प्रसाद, प्रत्येस पांडे, अनीता रावत, कार्तिक साह, मयंक बिष्ट, राहुल बिष्ट, अमन नज्जोंन आदि थे।