आज दिनांक 17 अक्टूबर 2020 नवरात्रों के शुभ आगमन के अवसर पर 11:00 बजे कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी नितिन सिंह भदोरिया एवं पूर्व मंत्री बिट्टू कर्नाटक द्वारा मां दुर्गा की मूर्ति का अनावरण संयुक्त रूप से विधिवत शुभारंभ किया। मां दुर्गा समिति धारानौला द्वारा दोनों ही अतिथियों को शॉल ओढ़ाकर एवं पुष्प कलश देकर स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ रंगकर्मी अमरनाथ नेगी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष लता तिवारी, ग्राम प्रधान गौरव कांडपाल, पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष अशोक सिंह, अमर सिंह बोरा, दीपक कुमार, रोहित कुमार, कमला तिवारी, गीता तिवारी, हर्षिता तिवारी, कमला कार्की, मंजू कार्की, पंकज भगत, विनोद जोशी, राज मेहरा एवं कई भक्तजन उपस्थित थे।
जिलाधिकारी नितिन सिंह भदोरिया ने अपने शब्दों में कार्यक्रम की सराहना की एवं हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए कहा। साथ ही नंदा देवी वार्ड को एक स्वच्छ एवं आदर्श वार्ड बना बनाने का आश्वासन दिया।
बिट्टू कर्नाटक ने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रहने का कार्यक्रम एक संस्कृति का प्रतीक, माताओं बहनों द्वारा इस प्रकार के कार्यक्रमों को श्रद्धा पूर्वक सफल बनाना है एवं कार्यक्रम के अस्तित्व को बचाए रखना है और उन्होंने हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन भी दिया।
कोरोना कॉल होने के बावजूद दोनों ही अतिथियों ने व्यस्ततम होने के बावजूद अपना अमूल्य समय एवं सहयोग प्रदान किया। कमेटी के सदस्यों द्वारा उनका आभार व्यक्त किया गया।
कार्यक्रम का संचालन दिव्या जोशी द्वारा किया गया। कार्यक्रम सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए एवं सरकार की गाइडलाइन का पालन करते हुए सुक्ष्म रूप में किया गया एवं सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करते हुए किया गया।
समिति के संयोजक सभासद राजेंद्र तिवारी द्वारा दोनों ही अतिथियों का एवं उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों माताओं बहनों का स्वागत एवं धन्यवाद किया। साथ ही मां दुर्गा कमेटी द्वारा समस्त भक्त जनों से अपील की कि सरकार की गाइडलाइन का पालन करते हुए कार्यक्रम स्थल पर माता रानी का आशीर्वाद लेने को सभी भक्तजन अवश्य पहुंचे।