नगर व्यापार मंडल का हुआ शपतग्रहण समारोह, प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा भी रहे मौजूद

आज दिनांक 18 अक्टूबर को नगर व्यापार मंडल के शपग्रहण समारोह का आयोजन एक प्रतिष्ठत स्थानीय होटल में किया गया। बता दें कि नगर व्यापार मंडल का चुनाव 5 जनवरी 2020 को संपन्न हुआ था लेकिन कोरोना महामारी को देखते हुए इस आयोजन को आज 9 महीने के बाद करना पड़ा। जिसमें सर्वप्रथम प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा एवं मंचासीन अतिथियों द्वारा द्वीप प्रज्वलन का कार्यक्रम किया गया। जिसके बाद ईश वंदना का कार्यक्रम किया गया और नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा द्वारा द्वारा शपत दिलाई गई एवं प्रशस्ति पत्र दिए गए। कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव मनीष जोशी द्वारा किया गया।

इस मौके पर कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा, चंद्रशेखर पन्त, हितेंद्र भसीन प्रदेश संगठन मंत्री, नवनीत राणा प्रदेश प्रचार मंत्री, हरीश सोनी नगर अध्यक्ष बागेश्वर, बलवंत सिंह नेगी जिला अध्यक्ष बागेश्वर, अनिल कार्की जिला महामंत्री बागेश्वर, रघुनाथ सिंह चौहान विधानसभा उपाध्यक्ष, पूर्व विधायक मनोज तिवारी, नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश जोशी, श्याम लाल शाह जिला अध्यक्ष अल्मोड़ा, किशन गुरुरानी, मनोज अरोड़ा प्रदेश उपाध्यक्ष, सूरज शाह पूर्व अध्यक्ष, दिनेश गोयल पूर्व अध्यक्ष, भैरव गोस्वामी पूर्व अध्यक्ष, पूर्व नगर अध्यक्ष त्रिलोचन जोशी, हेम तिवारी पूर्व सभासद, दीप सिंह डांगी उपाध्यक्ष उत्तरांचल डेयरी फेडरेशन, गोविंद पिलख्वाल, कैलाश गुरुरानी, ललित लटवाल आदि कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।