बीएससी प्रथम सेमेस्टर में चल रहे प्रवेशों के सम्बन्ध में आज छात्रसंघ अध्यक्ष दीपक उप्रेती के नेतृत्व में ABVP ने छात्रहित मे निदेशक नीरज तिवारी को ज्ञापन दिया। जिसमे पिछले वर्ष बायो ग्रुप में 187 तथा मैथ्स ग्रुप में 215 प्रवेश (EWS प्रवेश छोड़कर)अनुमन्य हुए थे, लेकिन इस सत्र में उनकी संख्या कम कर दी गयी जो बायो वर्ग 177 तथा मैथ्स वर्ग 202 (EWS प्रवेश छोड़कर) किये जा रहे है जो कि पिछले सत्र से बायो वर्ग 10 सीटें तथा मैथ्स वर्ग 13 सीटें कम है जिस सन्दर्भ में आज ABVP की वार्ता सफल हुई और इन सीटों में कल से प्रवेश अनुमन्य किये जाएंगे। जिसकी वरीयता सूची कल लगा दी जायेगी।
इसके अलावा abvp ने कहा कि अब बायो तथा मैथ्स वर्ग में 100-100 सीट बढ़ाने तथा सीटें न बढ़ने की दशा में पेमेंट सीट को पुनः संचालित करने के लिए लड़ाई लड़ी जायेगी।