श्री भुवनेश्वर महादेव रामलीला कमेटी कर्नाटक खोला अल्मोडा में तीसरे दिन भी रामलीला का मंचन जारी रहा। जिसमें मंथरा कैकई संवाद, दशरथ कैकई संवाद, राम कौशल्या संवाद, राम लक्ष्मण संवाद, राम सीता संवाद एवं राम वनवास का मंचन किया गया। श्री भुवनेश्वर महादेव रामलीला कमेटी कर्नाटक खोला अल्मोडा की अनोखी पहल के चलते दर्शकों ने वर्चुअल घर बैठे रामलीला का आनंद उठाया और लाइक और कमेंट्स के माध्यम से अपनी उपस्थिति दर्ज की और अपने विचार साझा किए। दिवस का मुख्य आकर्षण रहा दशरथ कैकई संवाद जिसमें विख्यात कवि मनीष तिवारी(मनी नमन) ने दशरथ और कुमारी अंजू ने अपने शानदार गायन/अभिनय से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इसके पूर्व तृतीय दिवस की लीला का विधिवत शुभारंभ जय गोलू इंफ्रास्ट्रक्चर के चेयर पर्सन गिरधर सिंह धानिक, डायरेक्टर गौरव काण्डपाल, गोपाल तिवारी, त्रिवेन्द्र सिंह धानिक तथा ग्राम प्रधान संगठन हवालबाग के उपाध्यक्ष अमित साह ने संयुक्त रूप से किया और रामलीला कमेटी की इस पहल की जमकर सराहना की। उन्होंने कमेटी के संस्थापक संयोजक पूर्व मंत्री बिट्टू कर्नाटक के अथक प्रयासों के चलते जिले में एक मात्र स्थान पर आयोजित की जा रही रामलीलाल हेतु रामलीला कमेटी को बधाई प्रेषित की और दर्शकों से अपील की कि वे वर्चुअल ई रामलीला का आनंद उठाएं। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र प्रसाद कर्नाटक एवं उपाध्यक्ष डॉ करन कर्नाटक ने सभी आगंतुकों का अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया।
राम के पात्र का अभिनय दिव्या पाटनी, लक्ष्मण के पात्र शगुन त्यागी, सीता की पात्र किरन कोरंगा, मंथरा के पात्र खुशी जोशी, कौशल्या के पात्र मीनाक्षी जोशी और सुमित्रा के पात्र मानसी मेहरा ने अपने अभिनय से सभी का मन मोह लिया। रामलीला का संचालन और उद्घोषणा दीपक मेहता द्वारा की गई।
इस अवसर पर मौजूद निर्देशक मण्डल के भुबन चन्द्र कर्नाटक, लीलाधर काण्डपाल, जगदीश चन्द्र तिवारी, दिनेश चंद्र जोशी, ललिता कर्नाटक, कविता पाण्डे, राजेन्द्र तिवारी, कमल जोशी, अनिल रावत, हेम पाण्डे, संतोष जोशी आदि उपस्थित थे।
वर्चुअल रामलीला का आनंद उठाने के लिए आप पहाड़ एक्सप्रेस के फेसबुक पेज से जुड़ें। पहाड़ एक्सप्रेस के फेसबुक पेज का लिंक –
https://www.facebook.com/Pahad-Express-107514741026628/