BBC ने विश्व की 100 प्रभावशाली महिलाओं की सूची जारी की है। जिसमें भारत की 4 महिलाओं ने जगह बनाई है। इनमें पैरा एथलीट मानसी जोशी, बिलकिस बनो, इसाइवानी और उत्तराखंड की 13 वर्षीय रिद्धिमा पांडेय जो की एक पर्यावरण प्रेमी और कार्यकर्ता हैं जो कि पर्यावरण को बचाने के लिए कार्य कर रही हैं। मानसी जोशी पैरा बैडमिंटन में विश्व चैंपियन हैं। बिलकिस बनो को नए नागरिकता कानून के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन के लिए और ईसाइवानी को गायन में पुरुषों के वर्चस्व को तोड़ने के लिए इस सूची में शामिल किया गया है।
रिद्धिमा इस सूची में जगह बनाने वाली सबसे कम उम्र की महिला हैं। रिद्धिमा मूल रूप से उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में पांचवे धाम के रूप में जाने जाने वाले जागेश्वर विधानसभा की निवासी हैं और वर्तमान में वह हरिद्वार में रहती हैं। रिद्धिमा की इस उपलब्धि से ना केवल सांस्कृतिक नगरी और बुद्धिजीवियों का शहर माना जाने वाले अल्मोड़ा का मान बढ़ा है बल्कि सम्पूर्ण विश्व में उत्तराखंड और भारत का नाम भी ऊंचा हुआ है।
रिद्धिमा ने 9 साल की उम्र में जलवायु परिवर्तन को लेकर कदम ना उठाने पर सरकार के खिलाफ एनजीटी में वाद दायर किया था। और रिद्धिमा पहली ऐसी लड़की थी जिन्होंने 11 वर्ष की उम्र में संयुक्त राष्ट्र में जाकर पर्यावरण संरक्षण को लेकर भाषण दिया था। रिद्धिमा पिछले 4,5 सालों से पर्यावरण संरक्षण को लेकर कार्य कर रही हैं।