1. अल्मोड़ा मे एनएच ने 3 राष्ट्रीय राजमार्ग के सुधारीकरण का कार्य शुरू किया।
2. सरकार ने कोरोना जांच को लेकर होने वाले RT PCR जांच की कीमतों का दाम घटाया।
3. कुम्भ कार्यो की सुस्त गति पर अवधेशानन्द गिरी ने जताया असंतोष,कहा युद्ध स्तर पर पूर्ण करे कार्य।
4. सांस्कृतिक नगरी और बुद्धिजीवियों का शहर माने जाने वाला अल्मोड़ा की बेटी रिद्धिमा विश्व की 100 प्रभावशाली महिलाओं मे शामिल।
5. मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने गुरूवार को सचिवालय में सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज के साथ सिंचाई विभाग के अन्तर्गत नाबार्ड वित्त पोषित योजनाओं की समीक्षा की। इस अवसर पर नाबार्ड वित्त पोषित नवीन विभिन्न योजनाओं हेतु 102 करोड़ रूपये की स्वीकृति प्रदान की गई।
6. कैंब्रिज विश्वविद्यालय ने नई शिक्षा नीति में सुधारात्मक बदलावों के लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल का सम्मान किया है। डॉ.निशंक को यह सम्मान उनके नई दिल्ली स्थित आवास पर वर्चुअल माध्यम से प्रदान किया गया।
7. नेपाल के अधिकारियों के अनुरोध पर भारत ने बुधवार को धारचूला का झूलापुल खोला। इस दौरान भारत से 33 लोग नेपाल गए, जबकि नेपाल से 322 लोग भारत आए। लोगों की आवाजाही से नगर के बाजार में जमकर खरीदारी हुई। दोनों देशों के बीच सप्ताह में दो दिन बुधवार और शनिवार को झूलापुल खोलने पर सहमति बन गई है।
8. तमिल फिल्म आरएक्स 100 की रिमेक फिल्म तड़प की शूटिंग मसूरी में शुरू हो गई है। फ़िल्म में अभिनेत्री तारा सुतारिया अहम भूमिका में हैं। जबकि इसी फिल्म के जरिये अभिनेता सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं। शूटिंग में हिस्सा लेने के लिए यहां मसूरी में पहुंच चुके हैं, जबकि तारा शुक्रवार को टीम का हिस्सा बनेगी। मसूरी के अलावा ऋषिकेश में भी फिल्म की शूटिंग होगी। इससे पहले फिल्म के पहले चरण की शूटिंग फरवरी में हो चुकी है।
9. आज प्रदेश मे 355 कोरोना संक्रमित मरीज मिले। अब प्रदेश मे संक्रमितों का आकंड़ा 72,997 हो गया है।
10. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने राज्य में आगामी 29 नंवबर से साप्ताहिक बंद की खबरों का खंडन किया है। उन्होंने एक समाचार टीवी चैनल में दिखाई जा रही इस खबर के खंडन में ट्वीट किया है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपने ट्वीट में कहा है कि ‘कृपया इस तरह की अफ़वाहों पर ध्यान ना दें- सरकार ने ऐसा कोई निर्णय नहीं लिया है आपसे आग्रह है कि ऐसी भ्रामक खबरें फैलाने से बचें।