उत्तराखंड : जल्दी से जानिये आज की दस बड़ी खबरें…..

1. द्रुत गति से चल पड़ी चुनाव की तैयारियां, बीजेपी मे प्रदेश महामंत्री बने सुरेश भट्ट।

2. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान की ओर से की गई गोलाबारी में बृहस्पतिवार को मारे गए उत्तराखंड निवासी सूबेदार की मृत्यु पर गहरा दुख जताया।

3. ‍उत्तराखंड में अब हेली कंपनियों को लैंडिंग और पार्किंग के लिए अनुमति लेना आसान हो गया है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने हेलीकॉप्टर सेवाओं के लैंडिंग और पार्किंग की ऑनलाइन अनुमति के लिए सॉफ्टवेयर का शुभारंभ किया। इसके लिए शुल्क भी आनलाइन ही जमा कराया जाएगा।

4. इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) उत्तराखंड ने सेंट्रल काउंसिल ऑफ इंडियन मेडिसिन की तरफ से आयुष चिकित्सकों को सर्जरी की अनुमति दिए जाने पर विरोध जताया है।

5. यातायात नियमों की अनदेखी वाहन चालक और पैदल यात्रियों की जान पर भारी पड़ रही है। आपको बताते चले की इन वाहन दुर्घटनाओं में सबसे अधिक मौत 25 से 35 वर्ष के पुरुष और महिलाओं की हुई है।

6. रेलवे मे भर्ती के नाम पर बेरोजगारों से एक करोड़ की ठगी रिटायर्ड रेलकर्मी की तीन बेटियां है नामजद।

7. उत्तराखंड मे बारिश बर्फ़बारी का दौर जारी-गंगोत्री हाईवे बंद। 

8. भविष्य में बिजली और पानी के बिल क्यूआर कोड के साथ आएंगे। इससे उपभोक्ता आसानी से बिल का भुगतान कर सकते हैं। इसके साथ ही डिजिटल इंडिया अभियान के तहत 31 मार्च 2021 तक अल्मोड़ा जिले को पूर्ण रूप से डिजिटल किया जाएगा।

9. आज कोरोना के 530 मामले सामने आये ।अब प्रदेश में कूल कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 73,527 हो गया है।जबकि 66,855 कोरोना संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं। राज्य में एक्टिव केस 4,812 हो चुके हैं। आज 5 मरीजों की मृत्यु हुई। अभी तक कुल 1201 लोगो की कोरोना से मृत्यु हो चुकी है।

10. परिवहन निगम मे रेस्ट सिस्टम को खत्म करने से कर्मचारियों ने जताई नाराजगी, बैठक कर जताया विरोध।